Advertisement
संसद के मानसून सत्र के दौरान NEET पेपर लीक और विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों व समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी सांसद विरोध स्वरूप काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सरकार को घेरा, वहीं कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे पर जोर दिया। लगातार हो रहे हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा।
दूसरी तरफ, सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सदन में विस्तृत चर्चा कराने की सहमति जताई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया कि सरकार पिछले कई दिनों से NEET मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। हंगामे के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की, जिसके बाद सरकार की ओर से इस विषय पर सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नीट पेपर लीक मामले पर संसद में होने वाली चर्चा के नियम, तारीख और समय की अवधि को सर्वसम्मति से तय करना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |