Video

Advertisement


NEET प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की याचिका SC और HC से खारिज, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
police action , NEET protests, SC , HC, CJI says, "Don

NEET परीक्षा में सुधार और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से अदालत ने साफ इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सख्त रुख अपनाते हुए याचिकाकर्ता के वकील से कहा कि अदालत के पास वीडियो देखने का समय नहीं है और वे अपना व कोर्ट का समय बर्बाद न करें। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस तरह की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से मना करते हुए स्पष्ट टिप्पणी की थी कि अदालत को इन मामलों में न घसीटा जाए।

दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है और इस पूरी घटना की जांच कराने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि पुलिस कार्रवाई में कई निर्दोष छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। गौरतलब है कि 20 जुलाई को 'संसद मार्च' के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में 100 से अधिक छात्र और पुलिसकर्मी घायल हुए थे, जिसके बाद से यह मामला लगातार कानूनी और राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 22 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.