Video

Advertisement


जंतर-मंतर से संसद मार्च पर बवाल, अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया
Parliament march , Jantar Mantar; Abhijit Dipke detained

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद मार्च निकाल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई जगह बैरिकेडिंग की, आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से बातचीत का निमंत्रण मिलने के बाद अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया।

इस बीच दिल्ली पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें प्रदर्शनकारियों के ओखला स्थित एनटीए कार्यालय में घुसने का दावा किया गया था। पुलिस ने कहा कि एनटीए दफ्तर पूरी तरह सुरक्षित है और वहां कोई सुरक्षा उल्लंघन नहीं हुआ। अधिकारियों के अनुसार, केवल 5 से 7 अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को परीक्षा परिणाम से जुड़ी शिकायतों के लिए एनटीए अधिकारियों से मिलने की अनुमति दी गई थी। पुलिस ने लोगों से केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.