Video

Advertisement


CJP प्रदर्शन के बीच संसद की सुरक्षा कड़ी, अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान
 Parliament security,  CJP protests, Dharmendra Pradhan ,s Amit Shah

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के संसद के करीब पहुंचने पर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। संसद परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए, जबकि प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग किया। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संसद भवन के भीतर गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। वहीं, सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर भी जारी रहा।

प्रदर्शन के चलते संसद परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई तथा कुछ समय के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के कुछ गेट बंद किए गए। उधर, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। पार्टी का दावा है कि उन्होंने एक नीट अभ्यर्थी के पिता के आग्रह पर यह फैसला लिया। साथ ही CJP ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन स्थल पर बिना किसी आपात स्थिति के एंबुलेंस पहुंचने से भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती थी, जबकि प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 20 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.