Video

Advertisement


चतुर्मास के लिए भोपाल पहुंचे आचार्य समय सागर महाराज, भव्य मंगल प्रवेश में उमड़ा जैन समाज
Acharya Samay Sagar Maharaj , Bhopal, Chaturmas

चतुर्मास के अवसर पर आचार्य समय सागर महाराज ने 20 मुनियों के संघ के साथ भोपाल में मंगल प्रवेश किया। नारायण नगर जैन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर गुरु भक्ति के जयघोष गूंजते रहे, जबकि विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह आचार्य संघ का स्वागत किया। शोभायात्रा में जीव दया, गोसेवा, स्वदेशी हथकरघा और निर्माणाधीन रानी कमलापति जिनालय की प्रतिकृति आकर्षण का केंद्र रही। महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों से भी श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने भोपाल पहुंचे।

रानी कमलापति जिनालय में आयोजित धर्मसभा में आचार्य समय सागर महाराज ने अपने गुरु आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन, तप, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि चतुर्मास आत्मचिंतन, संयम और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण अवसर है। आने वाले दिनों में भोपाल में प्रवचन, स्वाध्याय, गुरु वंदना और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.