Video

Advertisement


डेंगू सिर्फ प्लेटलेट्स ही नहीं, दिल के लिए भी बन सकता है खतरा
Dengue , platelet counts , heart; do not ignore , 6 symptom

भोपाल में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह बीमारी केवल प्लेटलेट्स कम होने तक सीमित नहीं है, बल्कि गंभीर स्थिति में हृदय पर भी असर डाल सकती है। डेंगू वायरस से मायोकार्डाइटिस (हृदय की मांसपेशियों में सूजन), अनियमित धड़कन और हार्ट फेल जैसी जानलेवा समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में तेज बुखार के साथ सीने में दर्द, सांस फूलना, धड़कन तेज या अनियमित होना, बेहोशी, लगातार लो ब्लड प्रेशर और अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर जटिलताओं का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। भोपाल में इस वर्ष अब तक डेंगू के 44 मामले सामने आ चुके हैं और मरीजों की संख्या के लिहाज से शहर प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और लक्षण दिखने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.