Video

Advertisement


इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में, बोले- ‘जो करता हूं, सामने करता हूं, पीठ पीछे नहीं’
Minister Kailash Vijayvargiya, Indore ,Whatever

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर में दिया गया एक बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वार्ड-6 में दास बगीची उद्यान के लोकार्पण और 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मैं 70 साल का हो गया हूं, सठिया गया हूं। किसी को बुरा लगे तो लगे, मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं, पीठ पीछे नहीं।” उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और लोगों ने ठहाके लगाए।

 

कार्यक्रम के दौरान सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विजयवर्गीय ने आगे कहा कि जो गलत है, उसे गलत और जो सही है, उसे सही कहने में वे विश्वास रखते हैं। बयान के दौरान उन्होंने महापौर पुष्यमित्र भार्गव की ओर भी देखा, जिसके बाद दोनों मुस्कुराते नजर आए। इससे पहले भी विजयवर्गीय सार्वजनिक मंच से महापौर से यह कहते हुए चर्चा में आए थे कि वे इन दिनों उनकी बैठकों में कम आ रहे हैं। उनके ताजा बयान को लेकर अब राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 19 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.