Advertisement
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी विरोध प्रदर्शनों और बढ़ते सुरक्षा इंतजामों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आधिकारिक आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। मंत्री के आवास के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जबकि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री के खिलाफ किसी प्रत्यक्ष खतरे की सूचना नहीं मिली है।
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 20 दिनों की भूख हड़ताल के बाद शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके स्वास्थ्य की नियमित मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। वहीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को स्थान खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |