Advertisement
सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। वांगचुक कथित NEET परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन पर थे। पुलिस के अनुसार, उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति, डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वांगचुक होश में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है, जबकि डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
यह कार्रवाई 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च से दो दिन पहले हुई है, जिसमें वांगचुक और उनके समर्थक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने वाले थे। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पुलिस पर जबरन उठाने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए, जबकि दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज या बल प्रयोग के सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने केवल अदालत के निर्देशों का पालन किया। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वांगचुक और अन्य अनशनकारियों की नियमित स्वास्थ्य जांच और 24 घंटे चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए थे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |