Advertisement
सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद शुक्रवार को धार की भोजशाला में पूजा और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह हिंदू समाज ने पूजा-अर्चना की, जबकि प्रशासन मुस्लिम समुदाय के लिए परिसर से लगी अलग खुली जगह पर दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज की व्यवस्था करने की तैयारी में जुटा है। बारिश और स्थान को लेकर असमंजस के बीच जिला प्रशासन दोनों पक्षों से समन्वय कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रहा है।
इधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दोपहर में भोजशाला तक रैली का आयोजन किया है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर उसके अनुरूप सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त तय की है, जिससे भोजशाला विवाद पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |