Video

Advertisement


मनमाड़-इंदौर रेल परियोजना को मिली रफ्तार, एमपी-महाराष्ट्र के 6 जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण
Manmad-Indore ,rail project , land acquisition,MP , Maharashtra.

309 किलोमीटर लंबी बहुप्रतीक्षित मनमाड़-इंदौर ब्रॉडगेज रेल लाइन परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। परियोजना के लिए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कुल 349.78 हेक्टेयर वन भूमि चिन्हित की गई है, जिसके हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मध्य प्रदेश के इंदौर, धार, खरगोन और बड़वानी तथा महाराष्ट्र के नासिक और धुले जिलों से भूमि ली जाएगी। मनमाड़-इंदौर रेल संघर्ष समिति का कहना है कि यह परियोजना निमाड़, मालवा और उत्तर महाराष्ट्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

रेल परियोजना पूरी होने के बाद इंदौर, मनमाड़, नासिक, धुले, धार, खरगोन और बड़वानी के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा, जिससे यात्रा आसान होने के साथ कृषि, उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे ने महू क्षेत्र के 18 गांवों के 943 किसानों की 131.49 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का नोटिफिकेशन जारी कर दावे-आपत्तियां मांगी हैं। साथ ही मनमाड़ से महू तक ड्रोन सर्वे और जियो टैगिंग के लिए टेंडर भी जारी किए गए हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.