Video

Advertisement


होर्मुज संकट के बीच बड़ा फैसला, भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक
Hormuz crisis,  Ban ,  deployment , Indian seafarers.

अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते हमलों के बीच भारत सरकार ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। नौवहन महानिदेशालय (DG Shipping) ने शिपिंग कंपनियों को निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती न की जाए। सरकार ने खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा हालात को देखते हुए जहाज मालिकों, प्रबंधन कंपनियों और भर्ती एजेंसियों को यह निर्देश जारी किया है।

फरवरी से जारी संघर्ष के दौरान होर्मुज और आसपास के समुद्री क्षेत्र में अब तक 13 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। हाल ही में साइप्रस के झंडे वाले एक जहाज पर ईरानी हमले में लापता भारतीय नाविक की मौत की भी पुष्टि हुई। इसके बाद भारत ने ईरानी राजनयिक को तलब किया था। वहीं, सरकार ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में संचालित जहाजों को भी हाई अलर्ट पर रहने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और ताजा समुद्री सुरक्षा सलाह का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर नए हवाई हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.