Video

Advertisement


एमपी के 33 जिलों में सामान्य से कम बारिश, मानसून की सुस्ती से किसानों की बढ़ी चिंता
 rainfall , 33 districts, MP; farmers

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमने से 33 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खरीफ फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से ऊपर होने के कारण प्रदेश में पर्याप्त नमी नहीं बन पा रही है, जबकि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम भी फिलहाल ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हो रहा है।

 


बारिश की कमी से कई जिलों में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। सबसे अधिक प्रभावित अलीराजपुर में अब तक केवल 59.4 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 76 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसलों के सूखने का खतरा बढ़ गया है और किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 16 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.