Video

Advertisement


एमपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस
cabinet , MP; Animal Husbandry portfolio, Lakhan Patel.

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का स्वतंत्र प्रभार वापस लेकर यह विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंप दिया है। लखन पटेल को अब आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के बाद राज्य में जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी संकेत दिए थे कि कैबिनेट में नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग किसानों की आय बढ़ाने और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़ा है। विभाग वापस लिए जाने पर लखन पटेल ने कहा कि किस मंत्री को कौन-सा विभाग देना है, यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास गृह, सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास समेत कुल 12 विभागों की जिम्मेदारी है, जिससे कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को और बल मिला है।

 
Priyanshi Chaturvedi 15 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.