Advertisement
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मूंग की सरकारी खरीदी को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। आम किसान यूनियन के आह्वान पर हजारों किसान छोटी हरदा के पास इंदौर-नागपुर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए। किसानों की मांग है कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर 100 प्रतिशत मूंग खरीदे, ई-टोकन व्यवस्था में सुधार करे और लंबित फसल बीमा राशि का जल्द भुगतान सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान किसान "चाहे जो मजबूरी हो, मूंग खरीदी पूरी हो" जैसे नारे लगाते रहे।
आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात किया है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जिससे छोटे और बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |