Advertisement
राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान और प्रस्तावित मेट्रोपॉलिटन रीजन को लागू करने की दिशा में परिसीमन का पहला चरण शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहर का दायरा बढ़ाते हुए आसपास की 22 ग्राम पंचायतों को नगर निगम सीमा में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। नए परिसीमन का सबसे बड़ा असर हुजूर विधानसभा पर पड़ेगा, जहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पुनर्गठन के कारण विधानसभा का स्वरूप बदल जाएगा। साथ ही शामिल होने वाले क्षेत्रों में नगर निगम, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी), सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 और वेटलैंड संरक्षण से जुड़े सभी शहरी नियम लागू होंगे।
परिसीमन के बाद भोपाल नगर निगम का क्षेत्रफल 463 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर लगभग 600 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। इंदौर रोड, बैरागढ़, कोलार, नर्मदापुरम रोड, रायसेन रोड, विदिशा रोड और बैरसिया रोड से जुड़े कई गांव शहरी सीमा का हिस्सा बन जाएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, इन ग्राम पंचायतों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम लागू करने के लिए नगर निगम और जिला पंचायत के बीच एमओयू किया जाएगा। हालांकि, स्थानीय लोगों को शहरी सुविधाएं मिलने में समय लग सकता है, लेकिन नगर निगम के कर और अन्य शहरी नियम लागू होने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |