Video

Advertisement


सावन में बदलेगा महाकाल मंदिर का समय, 3 अगस्त से शुरू होंगी भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारियां
Mahakal Temple , Sawan,  Lord Mahakal, August 3.

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ मास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष भगवान महाकाल की कुल छह पारंपरिक सवारियां निकाली जाएंगी। पहली सवारी 3 अगस्त को, जबकि अंतिम राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकलेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार सामान्य दर्शनार्थियों को त्रिवेणी संग्रहालय से प्रवेश दिया जाएगा। सवारियां प्रत्येक सोमवार शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर निर्धारित पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंचेंगी। शाही सवारी में अतिरिक्त मार्ग भी शामिल रहेगा।

श्रावण-भादौ मास के दौरान मंदिर की दैनिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर के पट प्रतिदिन सुबह 3 बजे खुलेंगे, जबकि प्रत्येक सोमवार को भस्म आरती रात 2:30 बजे से शुरू होगी। सामान्य दिनों में भस्म आरती सुबह 3 से 5 बजे तक और सोमवार को रात 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.