Advertisement
प्रसिद्ध प्लेबैक गायिका एस. जानकी का शनिवार को 88 वर्ष की आयु में मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मैसूर के एचडी कोटे तालुका स्थित उनके पैतृक फार्महाउस में किया जाएगा। अपने लंबे संगीत सफर में उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में 48 हजार से अधिक गीत रिकॉर्ड किए।
एस. जानकी को हिंदी फिल्मों के 'बोल बेबी बोल', 'यार बिना चैन कहां रे', 'ओ मारिया', 'प्रभु मोरे अवगुण' और 'गोपाला-गोपाला' जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए खास पहचान मिली। उन्हें चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मधुर आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में जीवित रहेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |