Video

Advertisement


नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष से की मुलाकात, नाराजगी की अटकलों पर लगाया विराम
Narottam Mishra , BJP President , Delhi

दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने के बाद शुरू हुई राजनीतिक हलचल अब थमती नजर आ रही है। पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी एवं बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा, "न मैं कभी नाराज था, न हूं और न ही कभी नाराज होऊंगा।" उन्होंने स्वीकार किया कि क्षणिक आवेश जरूर था, लेकिन अब वह पूरी तरह समाप्त हो चुका है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीतिक जीवन बीजेपी से जुड़ा है और वे पार्टी के साथ ही रहेंगे।

नरोत्तम मिश्रा ने दतिया से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का समर्थन करते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया। इससे पहले उन्होंने भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री अजय जामवाल से भी मुलाकात की थी। दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है, मतदान 30 जुलाई को होगा और मतगणना 3 अगस्त को की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.