Video

Advertisement


25 ग्राम पंचायतों पर 55 लाख का बिजली बिल बकाया, नलजल योजनाओं पर संकट
 Electricity bills , 25 Gram Panchayats; tap-water schemes ,jeopardy

 

बीना ब्लॉक की 25 ग्राम पंचायतों पर बिजली कंपनी का करीब 55 लाख रुपये का बकाया हो गया है। इन पंचायतों में नलजल योजनाओं के संचालन के लिए उपयोग होने वाली बिजली का बिल पिछले डेढ़ साल से जमा नहीं किया गया है। बिजली कंपनी कई बार नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन भुगतान नहीं होने पर अब बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिससे गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

पंचायतों का कहना है कि ग्रामीण नलजल योजना का लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन पानी का मासिक शुल्क जमा नहीं कर रहे, जिससे बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत अगले वर्ष सभी पंचायतों में नलजल योजनाएं शुरू होनी हैं, ऐसे में समय पर बिल वसूली और भुगतान सुनिश्चित करना बड़ी चुनौती बन गया है। पहले पंचायतों के बिजली बिल का राज्य स्तर पर भुगतान होता था, लेकिन अब यह जिम्मेदारी पंचायतों को ही निभानी पड़ रही है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 12 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.