Advertisement
ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर विवाद गहरा गया है। कलिंग सेना नाम के एक क्षेत्रीय संगठन ने ISKCON (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) को रथ यात्रा से दूर रहने और ओडिशा छोड़ने की चेतावनी दी है। संगठन का आरोप है कि ISKCON भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और निर्धारित तिथि के विपरीत आयोजित कर रहा है। इसी मुद्दे पर भुवनेश्वर स्थित ISKCON मंदिर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया और संगठन ने गजपति महाराजा दिब्यसिंह देब का अपमान करने का आरोप लगाया।
कलिंग सेना ओडिशा का एक क्षेत्रीय सामाजिक और राजनीतिक संगठन है, जो खुद को ओडिया अस्मिता, भगवान जगन्नाथ की परंपराओं और राज्य की सांस्कृतिक विरासत का रक्षक बताता है। यह संगठन ओडिया भाषा, संस्कृति, प्राकृतिक संसाधनों पर राज्य के अधिकार और धार्मिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करता रहा है। कलिंग सेना पहले भी चुनावों में अपने उम्मीदवार उतार चुकी है और समय-समय पर ओडिशा के सांस्कृतिक व धार्मिक मुद्दों पर मुखर रुख अपनाती रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |