Video

Advertisement


'मिशन स्पेस' पर एमपी पुलिस: 18 सैटेलाइट से अपराधियों पर होगी नजर, संचार व्यवस्था भी होगी हाईटेक
MP Police , Mission Space, Criminals ,communication system

मध्य प्रदेश पुलिस अब कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अंतरिक्ष तकनीक का सहारा लेने जा रही है। नीति आयोग के सहयोग से पुलिस 18 छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है। इस परियोजना का नोडल कार्यालय इंदौर स्थित पुलिस रेडियो ट्रेनिंग सेंटर को बनाया गया है, जहां पिछले छह महीनों से तकनीकी अध्ययन और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले इसरो सहित कई वैज्ञानिक संस्थानों से तकनीकी परामर्श भी लिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद परियोजना के लिए बजट जारी होगा और सैटेलाइट लॉन्च की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

 

योजना के तहत सभी 18 सैटेलाइट पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में तीन अलग-अलग ऑर्बिट में स्थापित किए जाएंगे। इनके जरिए प्रदेशभर में पुलिस संचार प्रणाली को मजबूत करने के साथ दूरस्थ और वन क्षेत्रों में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक प्रबंधन, कानून-व्यवस्था की निगरानी, प्राकृतिक आपदाओं में त्वरित सूचना, बड़े आयोजनों की मॉनिटरिंग और आपातकालीन परिस्थितियों में भी इस तकनीक का उपयोग होगा। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि परियोजना पूरी होने पर मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है, जिसकी पुलिस के पास अपना स्वतंत्र सैटेलाइट नेटवर्क होगा।

Priyanshi Chaturvedi 11 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.