Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान एक याचिकाकर्ता वकील ने अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा कर दिया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान वकील ने जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने पहले न्यायाधीश को आदेश देने की कोशिश की, फिर केस की फाइल हवा में उछाल दी और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। स्थिति बिगड़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे कोर्टरूम से बाहर निकाल दिया।
हंगामे के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा कि अदालत उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती और मामले के रिकॉर्ड का परीक्षण करने के बाद विवादित आदेश में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं मिला। इसके साथ ही वकील की स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) भी खारिज कर दी गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |