Advertisement
भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था जल्द ही हाईटेक और पर्यावरण अनुकूल बनने जा रही है। बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में शहर का पहला अत्याधुनिक ई-बस डिपो लगभग तैयार हो चुका है और 10 इलेक्ट्रिक बसें वहां पहुंच गई हैं। 20 जुलाई से पहले इन बसों का फाइनल ट्रायल रन किया जाएगा। बसों में इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), रियल-टाइम मॉनिटरिंग, पैनिक बटन और आधुनिक टिकटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं होंगी, जिससे यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी।
पहले चरण में भोपाल को 100 इलेक्ट्रिक बसें 20-20 की खेप में मिलेंगी, जबकि 2027 तक कुल 250 बसों का बेड़ा तैयार होगा। शुरुआती दौर में आठ प्रमुख रूटों पर इन बसों के संचालन से प्रतिदिन 80 हजार से अधिक यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार बैरागढ़ डिपो का निर्माण अंतिम चरण में है और इसी महीने के अंत तक ट्रायल पूरा करने की तैयारी चल रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |