Video

Advertisement


आंध्र प्रदेश में कोरोना से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत, 5 नए संक्रमित मिले
46-year-old man dies , COVID-19 ,  Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। मरीज को पिछले महीने वेल्लोर के CMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी कोविड जांच पॉजिटिव आई। चार दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण के कारण उसके फेफड़े गंभीर रूप से प्रभावित हो गए थे। मरीज को कंटेनमेंट जोन में रखा गया था और उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर ट्रेसिंग के साथ इलाके में सैनिटाइजेशन अभियान भी शुरू कर दिया गया है।

 

घटना के बाद राज्य सरकार ने कोविड स्थिति की समीक्षा की, जिसमें कडप्पा और तिरुपति जिलों में 5 नए सक्रिय मामले सामने आए। मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर (DME) ने सभी सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन और ICU बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयों, टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। वहीं, भारत में कोविड से आधिकारिक तौर पर करीब 5.3 लाख मौतें दर्ज हैं, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने महामारी के दौरान देश में लगभग 47 लाख मौतों का अनुमान जताया है।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.