Advertisement
बर्रूकट नजर आए दिग्विजय सिंह
मंगलवार रात बादलों के बीच नजर आए चांद के बाद देशभर में ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जा रहा है | सुबह से ही हर शहर और कस्बे में ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को मुबारकबाद दी जा रही है | भोपाल के ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ी गई | इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों को ईद की मुबारक बाद दी
भोपाल के शहर काज़ी जनाब मुश्ताक़ अली नदवी के ऐलान के बाद भोपाल में ईद ऊल फित्र का त्योहार मनाया गया | ईद की नमाज और इबादत कर पूरी दुनिया के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई | भोपाल के ईदगाह पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ , कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह , जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा सहकारिता मंत्री ,गोविंद सिंह , अभिनेता रजा मुराद भोपाल के आवाम को ईद की बधाई देते नजर आए ईदगाह पर मुख्यमंत्री कमल नाथ के जाने के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने टोपी लगाकर लोगों को ईद की शुभकामनायें दीं दिग्विजय सिंह ने कहा ईद प्यार और भाईचारे का त्यौहार है |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मौके पर पूरे देश को ईद की मुबारक बात दी है | उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों, को ईद मुबारक रमज़ान के महीने के समापन का यह त्योहार परोपकार और भाईचारे की भावना में हमारे विश्वास को मजबूत बनाता है | यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |