Advertisement
इंदौर के पास पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रैक को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे इस पूरे रूट पर होटल, कैफेटेरिया और पर्यटकों के लिए अन्य सुविधाएं विकसित करने की योजना बना रहा है, ताकि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बेहतर पर्यटन अनुभव भी मिल सके। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना की प्रारंभिक प्लानिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। रेलवे का मानना है कि आधुनिक सुविधाओं से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और वे क्षेत्र में अधिक समय तक रुककर आसपास के प्राकृतिक स्थलों का आनंद ले सकेंगे।
वहीं, हेरिटेज ट्रेन के संचालन की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। मेंटेनेंस के लिए भेजे गए ट्रेन रैक जुलाई के अंत तक लौटने की उम्मीद है, जिसके बाद अगस्त में पातालपानी-कालाकुंड रूट पर ट्रेन सेवा दोबारा शुरू की जा सकती है। दूसरी ओर, मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा है। रैक समय पर नहीं पहुंचने से अवंतिका एक्सप्रेस और दौंड एक्सप्रेस देरी से चलीं, जबकि खराब मौसम के कारण हैदराबाद से मुंबई जा रही एक फ्लाइट को इंदौर एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |