Advertisement
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी मारा गया। शनिवार से चनापोरा इलाके में जारी सर्च ऑपरेशन के पांचवें दिन उसका शव बरामद किया गया। संयुक्त अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और CRPF शामिल हैं। वहीं, एक अन्य आतंकी लतीफ भट के इलाके में छिपे होने की आशंका के चलते ऑपरेशन अभी भी जारी है।
जाकिर गनी पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की जारी 14 मोस्ट वांटेड स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। कुलगाम का रहने वाला जाकिर 2023 से दक्षिण कश्मीर और पीर पंजाल क्षेत्र में सक्रिय था और उसका नाम कई आतंकी मामलों से जुड़ा था। उसकी मौत के साथ हिट लिस्ट में शामिल 14 आतंकियों में से 9 मारे जा चुके हैं, जबकि बाकी आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |