Video

Advertisement


पूर्व CM केजरीवाल का बंगला बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, मंत्री और अधिकारी ठहर सकेंगे
CM Kejriwal

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सिविल लाइंस स्थित फ्लैगस्टाफ रोड का सरकारी बंगला जल्द ही स्टेट गेस्ट हाउस में बदला जा सकता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव पर सरकार अंतिम फैसला लेने के करीब है। बंगला नंबर-6 में बाहर से आने वाले मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था होगी, जिसके लिए निर्धारित शुल्क भी लिया जाएगा।

 

प्रस्ताव के तहत गेस्ट हाउस में पार्किंग, वेटिंग हॉल और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। फिलहाल बंगला खाली है और उसके रखरखाव के लिए करीब 10 कर्मचारी तैनात हैं। मुख्यमंत्री रहते बंगले के महंगे नवीनीकरण को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद भाजपा ने इसे 'शीश महल' नाम दिया था।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.