Video

Advertisement


बंगाल में यूसीसी लागू करने की तैयारी, अमित शाह ने की समिति गठन की घोषणा
UCC , Bengal; Amit Shah announces formation ,committee

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में यूसीसी के लिए एक समिति का गठन कर दिया गया है और भाजपा सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को तेजी से पूरा कर रही है। शाह ने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध पर अंकुश लगाने और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के तहत पात्र शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। शाह ने इन पहलों को मुखर्जी की राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा से प्रेरित बताया।

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 'सोनार बांग्ला' का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार विकास, सुरक्षा और सुशासन के अपने सभी वादों को पूरा करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया, लेकिन अब उनकी विरासत को उचित सम्मान दिया जा रहा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.