Video

Advertisement


MP Weather Alert: अगले 5 दिन भारी बारिश का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
MP Weather Alert, heavy rain , Orange alert,districts

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों तक कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 10 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में मौसम का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

आईएमडी ने रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय कम दबाव का क्षेत्र और मानसूनी ट्रफ लगातार नमी पहुंचा रहे हैं, जिससे बारिश का सिलसिला बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में बैहर में सबसे अधिक 72 मिमी, अटेर में 70 मिमी और सौंसर में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा मंडला, बालाघाट, पचमढ़ी, जबलपुर, इंदौर, खंडवा और बैतूल सहित कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.