Advertisement
बागसेवनिया पुलिस ने भोपाल नगर निगम की वार्ड-54 से भाजपा की पार्षद सीमा यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पार्षद नगर निगम चुनाव 2015 में जाति प्रमाण पत्र में छेड़खानी का आरोप है। कलेक्ट्रेट कार्यालय की रिपोर्ट पर पुलिस ने पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बागसेवनिया पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी मनोज चौहान समाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि नगर निगम चुनाव नगर निगम चुनाव 2015 में वार्ड 54 ओबीसी महिला सीट थी। चुनाव लड़ने से पहले सीमा यादव ने उप्र का जाति प्रमाण पत्र पेश किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया। उसके बाद भोपाल से एक जाति प्रमाण लगाया गया है। यह जारी ही नहीं किया गया था।शिकायतकर्ता मनोज को तहसीलदार हुुजर से आरटीआई के तहत सीमा के जाति प्रमाण पत्र की जानकारी मिली कि जिस समय ें सीमा यादव जाति प्रमाण पत्र हुजूर तहसील से जारी होना बता रही हैं, उस दौरान इस नाम से कोई जाति प्रमाण पत्र नहीं जारी हुआ। जांच के दौरान एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट पेश की। इस आधार पर सीमा यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |