Video

Advertisement


एमपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon fully active, MP; alert issued ,heavy rainfall,  several districts.

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग सहित प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे कई सड़क मार्ग बंद हो गए हैं और कुछ इलाकों का संपर्क भी प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नीमच, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, पन्ना, झाबुआ, अलीराजपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर 4 से 8 इंच तक बारिश दर्ज हो सकती है।

बीते 24 घंटों में बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना और रतलाम समेत 20 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। धार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि इंदौर, भोपाल और अन्य बड़े शहरों में भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.