Video

Advertisement


बारिश के साथ बढ़ा वायरल का खतरा, बड़वानी में तीन दिन में 2100 से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे
Risk , viral infections, rain, hospitals ,  Barwani , three days.

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के बीच वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में पिछले तीन दिनों के दौरान 2100 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण पंजीयन काउंटर, डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार गुरुवार को 760, शुक्रवार को 829 और शनिवार शाम तक 553 मरीज ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बारिश, उमस, दूषित पानी और अस्वच्छ भोजन के कारण पेट संबंधी बीमारियां और वायरल संक्रमण तेजी से बढ़ रहे हैं। सबसे अधिक प्रभावित बच्चों और बुजुर्गों को देखा जा रहा है, जिनमें तेज बुखार, गले में संक्रमण, शरीर दर्द और पेट की समस्याएं आम हैं। चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने सलाह दी है कि केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं, खुले और बासी भोजन से बचें, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें और बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें। साथ ही, बुखार, उल्टी-दस्त या पेट दर्द जैसी शिकायत होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.