Video

Advertisement


महंत नृत्य गोपाल दास का हाल जानने मेदांता पहुंचे सीएम योगी, डॉक्टरों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
 CM Yogi , Medanta , Mahant Nritya Gopal Das

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल जाना। पिछले पांच दिनों से आईसीयू में भर्ती 89 वर्षीय महंत का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हो गया है और उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, हालांकि उम्र और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें अभी भी विशेषज्ञ निगरानी में रखा गया है।

अस्पताल के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून को अचेत अवस्था में मेदांता लाया गया था। जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) की समस्या पाई गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया। क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है। इससे पहले जनवरी में भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका हालचाल लेने पहुंचे थे।

महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में रहे हैं और उन्होंने दशकों तक राम जन्मभूमि आंदोलन का नेतृत्व किया। वर्तमान में वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन से लेकर भूमि पूजन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐतिहासिक आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देशभर के श्रद्धालु उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.