Video

Advertisement


ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती, अयातुल्ला खामेनेई को देंगी अंतिम श्रद्धांजलि
Mehbooba Mufti , visit Iran, final respects, Ayatollah Khamenei.

पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान जाएंगी। उन्हें ईरान की ओर से विशेष आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है। महबूबा मुफ्ती ने इसे अपने जीवन का "एक बार मिलने वाला सम्मान" बताते हुए कहा कि वह सुप्रीम लीडर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह में शामिल होंगी। ईरान के सुप्रीम लीडर कार्यालय के अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के निदेशक मोहसिन कुम्मी ने उन्हें भारत की विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

खामेनेई की 28 फरवरी को हुई हत्या के बाद राष्ट्रीय शोक और सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार में देरी हुई थी। अब तेहरान में 3 से 6 जुलाई तक राजकीय अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में अंतिम दर्शन, श्रद्धांजलि सभा और अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। निमंत्रण पत्र में महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी को भारत और ईरान के बीच ऐतिहासिक दोस्ती और आपसी सम्मान का प्रतीक बताया गया है।

भारत सरकार की ओर से इस राजकीय समारोह में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा हिस्सा लेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यस्त विदेश दौरे के कारण उनके ईरान जाने की संभावना नहीं है। खामेनेई की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र में बढ़े सैन्य तनाव और युद्धविराम के चलते अंतिम संस्कार कार्यक्रम को स्थगित किया गया था, जिसे अब तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.