Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के साथ संयुक्त प्रेस बयान में उन्हें अपनी "छोटी बहन" बताते हुए भारत में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मोदी ने बताया कि भारत और जापान ने आर्थिक सुरक्षा का संयुक्त रोडमैप तैयार किया है, जिसके तहत सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर काम किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि इंडिया-जापान बायोगैस इनिशिएटिव के तहत भारत में 1000 बायोगैस और ऑर्गेनिक खाद संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इससे गोबरधन योजना को गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दोनों देशों ने बैटरी, ग्रीन हाइड्रोजन, परमाणु ऊर्जा, निवेश, रक्षा, स्टार्टअप, अनुसंधान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति जताई। साथ ही अगले वर्ष भारत-जापान राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का भी फैसला किया गया।
जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपना "बड़ा भाई" बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध आपसी विश्वास और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि जापान की फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक (FOIP) नीति और भारत की महासागर (MAHASAGAR) पहल एक-दूसरे की पूरक हैं। इसी सोच के तहत दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |