Video

Advertisement


नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता किया, भोपाल में नई दरें लागू
Nayara Energy , reduced petrol prices , diesel ,Bhopal.

 

नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की कटौती की है। इस बदलाव के बाद भोपाल में पेट्रोल की कीमत घटकर ₹119.79 प्रति लीटर और डीजल ₹102.57 प्रति लीटर हो गया है। कंपनी ने देशभर में अपने 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू कर दी हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स की दरों के कारण कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के कारण मिली है। हाल के दिनों में अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से क्रूड ऑयल की कीमत लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है, जबकि इससे पहले यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई थी। कच्चा तेल सस्ता होने का फायदा नायरा एनर्जी ने सीधे ग्राहकों तक पहुंचाया है।

वहीं, सरकारी तेल कंपनियों—इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL)—ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। गौरतलब है कि मई में इन कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए पेट्रोल और डीजल के दामों में कुल ₹7.50 प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.