Video

Advertisement


सिया-केतन हत्याकांड: 27 गुण मिलने के बाद तय हुई थी शादी, पुलिस बोली- हत्या से पहले तीन बार हुई थी कोशिश
Siya-Ketan Murder Case, police say three attempts , murder.

पुणे के चर्चित सिया गोयल और केतन अग्रवाल हत्याकांड में जांच के दौरान नए खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, शादी तय होने से पहले दोनों की कुंडली मिलाई गई थी, जिसमें 36 में से 27 गुण मिलने पर रिश्ते को शुभ माना गया था। ज्योतिषियों ने देव गण और मनुष्य गण के आधार पर दोनों के बीच अच्छे तालमेल की बात कही थी। इसके बावजूद यह रिश्ता एक दर्दनाक अंजाम तक पहुंच गया।

पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और उसके कथित साथी चेतन चौधरी ने केतन की हत्या से पहले तीन बार कोशिश की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों ने पुणे में अपने घर के पास एक सुनसान स्थान पर केतन को खाई में धक्का देने की रिहर्सल की थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पूछताछ के दौरान चेतन के भावुक होकर रोने की बात सामने आई है, जबकि सिया जांच में सहयोग नहीं कर रही है।

इस मामले के बाद लोनावला स्थित लोहगढ़ किले पर पर्यटकों की संख्या करीब 50% बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल देखने पहुंच रहे हैं। वहीं, किले की एक खाई को 'सिया पॉइंट' कहे जाने पर इतिहासकारों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। विवाद के बीच जांच पूरी होने तक पुलिस ने एहतियातन लोहगढ़ किले को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.