Video

Advertisement


इंदौर में आज टैक्स जमा करने का अंतिम मौका, संपत्ति और जल कर पर मिलेगी विशेष छूट
 last chance ,pay taxes,  Indore; special rebates ,property and water taxes.

इंदौर नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर और जल कर का अग्रिम भुगतान करने पर दी जा रही विशेष छूट का आज अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे तक टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को संपत्ति कर पर 6.25 प्रतिशत और जल कर पर 6 प्रतिशत की छूट मिलेगी। नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्रों और 22 जोन कार्यालयों में जाकर अपना कर जमा कर सकते हैं।

छूट योजना के अंतिम दिन नगर निगम ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए सभी 22 जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों (एआरओ) को बड़े करदाताओं से संपर्क कर 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त अग्रिम कर जमा कराने का लक्ष्य दिया है। निगम ने इस वर्ष अग्रिम संपत्ति कर से 150 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से अब तक करीब 140 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। वहीं, अग्रिम जल कर के रूप में लगभग 17 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने शहरवासियों से समय पर टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। करदाताओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम मुख्यालय और सभी 22 जोनल कार्यालयों के कैश काउंटर आज देर रात तक खुले रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग छूट का लाभ ले सकें।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.