Video

Advertisement


भोपाल की जुड़वां बहनों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 3 साल की उम्र में बनीं सबसे कम उम्र की फीमेल ड्रमर
Twin sisters , Bhopal set ,world record,  youngest female drummers

भोपाल की जुड़वां बहनें सान्वी नाहर और समन्वी नाहर ने महज 3 वर्ष 9 माह की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों ने 'यंगेस्ट फीमेल ड्रमर' का खिताब हासिल करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन (यूके) में अपना नाम दर्ज कराया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। 21 मार्च 2026 को दोनों ने 1 मिनट 20 सेकंड तक लगातार निर्धारित ट्रैक पर ड्रम बजाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

बच्चियों की मां डॉ. निकिता नाहर के अनुसार, ड्रमिंग को संगीत के सबसे कठिन वाद्य यंत्रों में गिना जाता है और आमतौर पर इसकी ट्रेनिंग पांच वर्ष की उम्र के बाद शुरू कराई जाती है। लेकिन सान्वी और समन्वी ने सवा तीन साल की उम्र से ही नियमित अभ्यास शुरू किया और कुछ ही महीनों में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास से छोटी उम्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

बच्चियों को ड्रम सिखाने के लिए उनके माता-पिता कई संगीत शिक्षकों के पास गए, लेकिन अधिकांश ने इतनी कम उम्र का हवाला देकर मना कर दिया। आखिरकार भोपाल की योगी म्यूजिक वैली एकेडमी के ड्रम प्रशिक्षक युग नामदेव ने यह चुनौती स्वीकार की और उन्हें प्रशिक्षण दिया। करीब एक महीने तक रोजाना एक ही ट्रैक का अभ्यास करने के बाद दोनों बहनों ने सफलतापूर्वक रिकॉर्ड पूरा किया। उनके प्रदर्शन का वीडियो और दस्तावेज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को भेजे गए, जिसके बाद रिकॉर्ड को आधिकारिक मंजूरी मिली।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.