Video

Advertisement


प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, संसद में बोले- 256 साल पुराना है दोनों देशों का रिश्ता
Prime Minister Modi ,  Seychelles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को सेशेल्स के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'गार्जियन ऑफ ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी अब तक 34 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले भारतीय नेता बन गए हैं। सम्मान मिलने पर उन्होंने सेशेल्स की जनता, सरकार और राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का आभार व्यक्त करते हुए इसे भारत और सेशेल्स की गहरी मित्रता का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स का संबंध केवल पिछले 50 वर्षों का नहीं, बल्कि अगस्त 1770 से जुड़ा है, जब 'थेलेमाक' जहाज के जरिए पांच भारतीय पहली बार वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए सेशेल्स केवल द्वीपों का समूह नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में एक भरोसेमंद और महत्वपूर्ण साझेदार है।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 29 जून को सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत ने सेशेल्स के विकास के लिए 175 मिलियन डॉलर के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है और देश को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल 'पीएस लेस्पवार' भी भेंट किया है। पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी का इस क्षेत्र में तीसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.