Video

Advertisement


पुणे मर्डर केस: लोहगढ़ किले पर मर्डर सीन रीक्रिएट, गूगल सर्च हिस्ट्री से जांच में नए खुलासे
Pune Murder Case: Crime scene recreated ,  Lohagad Fort

पुणे मर्डर केस की जांच में रविवार को पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले ले जाकर वारदात का सीन रीक्रिएट किया। सुबह करीब 6:30 बजे दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने केतन के बराबर वजन की एक डमी तैयार कर पूरी घटना को दोहराया। डीएसपी गजानन टोंपे के अनुसार, सिया के बताए घटनाक्रम के आधार पर जांच टीम ने करीब ढाई घंटे तक मौके पर जांच की, ताकि घटना की हर कड़ी की पुष्टि की जा सके।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री से भी कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन ने कथित तौर पर लोहगढ़ किले के 'डेथ पॉइंट', वहां तक पहुंचने का रास्ता, खाइयों की जानकारी और 'जहर देकर कैसे मारें ताकि पुलिस को शक न हो' जैसे विषयों पर इंटरनेट पर खोज की थी। इसके अलावा, पुलिस पूछताछ के दौरान क्या जवाब देने हैं और कौन-कौन से व्हाट्सएप मैसेज डिलीट करने हैं, इससे जुड़ी जानकारी भी सर्च की गई थी। इन दावों की जांच जारी है।

पुलिस ने यह भी बताया कि वारदात वाले दिन चेतन ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना मोबाइल एक दुकान पर छोड़ दिया था और दूसरे फोन का इस्तेमाल किया। जांच एजेंसियों ने उसकी बाइक, हुडी, हेडफोन समेत अन्य सामान जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, डिलीट किए गए व्हाट्सएप मैसेज भी रिकवर कर उनकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। मामले में सिया के माता-पिता और भाई से भी लंबी पूछताछ की जा चुकी है और पुलिस सभी सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.