Video

Advertisement


महेश दीक्षित बने नए IB चीफ, आतंकवाद विरोधी अभियानों के अनुभवी अधिकारी संभालेंगे देश की खुफिया एजेंसी की कमान
Mahesh Dixit , new IB Chief; seasoned counter-terrorism officer, country

केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर महेश दीक्षित को देश की आंतरिक खुफिया एजेंसी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। 1993 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे। सरकार ने उन्हें दो वर्ष के कार्यकाल के लिए आईबी निदेशक नियुक्त किया है। महेश दीक्षित फिलहाल एजेंसी के स्पेशल डायरेक्टर और दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे तथा उन्हें आतंकवाद विरोधी अभियानों और खुफिया संचालन का व्यापक अनुभव हासिल है।

महेश दीक्षित ने अपने सेवा काल में कई संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पहले सुरक्षा तैयारियों और कानून-व्यवस्था की रणनीति तैयार करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में खुफिया जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आतंकवाद विरोधी अभियानों को प्रभावी बनाने और स्थानीय स्तर पर भरोसा कायम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

साल 2023 में श्रीनगर में आयोजित जी-20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप की बैठक के दौरान भी महेश दीक्षित सुरक्षा प्रबंधन के प्रमुख अधिकारियों में शामिल रहे। विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की यात्रा के दौरान उन्होंने जमीनी हालात का सटीक आकलन कर सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया। उनके लंबे अनुभव, रणनीतिक सोच और संवेदनशील मामलों में प्रभावी नेतृत्व को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की सबसे महत्वपूर्ण खुफिया एजेंसी की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.