Video

Advertisement


मोहर्रम जुलूस में वैन विस्फोट का प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
Van explosion enacted , Muharram procession; police investigating.
 

उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक वैन (टाटा मैजिक) में किए गए विस्फोट का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि 23 जून की रात अडान मोहल्ले से निकले जुलूस में एक वैन को क्रेन की मदद से करीब 40 फीट ऊंचाई पर लटकाया गया था। वैन पर दो युवक लाल झंडे लहराते नजर आए, जिसके बाद उसमें विस्फोट कर उसे उड़ा दिया गया। वैन पर ‘ले फिर आ गए’ लिखा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम आईडी ‘परवेज एडिट्स_2.0’ पर साझा किए गए थे। वीडियो में वैन विस्फोट के अलावा विभिन्न तरह के प्रदर्शन और विस्फोटक करतब भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं हुसैनी अखाड़ा शाहजलालपुरा के कार्यक्रम में भी एक युवक को लटकाकर कई प्रकार के प्रदर्शन किए गए, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जुलूस में क्रेन पर लटकाई गई वैन पर आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने प्रशासन से स्पष्ट करने की मांग की कि इस तरह की गतिविधियों की अनुमति दी गई थी या नहीं। बड़नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिल चुकी है और आयोजकों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 25 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.