Video

Advertisement


पुणे मंगेतर हत्याकांड: सिया और प्रेमी ने रची थी सुनियोजित साजिश, पूछताछ में हुए कई खुलासे
Pune Fiancé Murder Case: Siya ,  well-planned conspiracy; interrogation,details.

पुणे के चर्चित मंगेतर हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सिया ने अपने मंगेतर केतन से छुटकारा पाने की योजना 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान बनाई थी। जांच में सामने आया है कि केतन को पहाड़ी से धक्का देकर मारने की कोशिश एक बार नहीं बल्कि कई बार की गई। पहली कोशिश में केतन बच गया तो सिया ने इसे हादसा बताने के लिए सांप दिखने का बहाना बनाया।

पुलिस के मुताबिक, सिया ने अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी। दोनों ने एक कैफे में मुलाकात कर लोहगढ़ किले पर केतन को खाई में धक्का देने की योजना बनाई और इसके लिए एक खास जगह भी चुन ली थी। इतना ही नहीं, यदि यह योजना विफल हो जाती तो 20 जून के बाद सड़क दुर्घटना के जरिए हत्या करने का बैकअप प्लान भी तैयार रखा गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात वाले दिन चेतन कथित तौर पर अपने कर्मचारी नीरज का मोबाइल फोन साथ लेकर गया था, जिससे दोनों के बीच संपर्क होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस रिमांड पर भेजे गए सिया और चेतन से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में सिया ने दावा किया कि वह यह रिश्ता जारी नहीं रखना चाहती थी और शादी से भी इनकार कर चुकी थी, लेकिन केतन शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 25 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.