Video

Advertisement


9 दिन की देरी से MP-गुजरात पहुंचा मानसून, मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
Monsoon reaches MP, Gujarat , 9-day delay; heavy rains , Mumbai.

मध्य प्रदेश और गुजरात में बुधवार को मानसून ने 9 दिन की देरी से दस्तक दी। दोनों राज्यों में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 15 जून मानी जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में मानसून पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के 22 राज्यों तक पहुंच चुका है और 5 जुलाई तक शेष राज्यों को भी कवर करने की संभावना है।

मुंबई में मंगलवार को 13 दिन की देरी से मानसून पहुंचा, जिसके बाद से लगातार तेज बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में शहर के कई इलाकों में 300 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण अंधेरी सब-वे में जलभराव हो गया, जबकि विक्रोली में एक रिटेनिंग वॉल गिरने की घटना सामने आई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने से वाहनों को नुकसान पहुंचा और यातायात प्रभावित हुआ।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। कीयी पन्योर जिले में बाढ़ के कारण तीन लोग लापता हो गए हैं और 18 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी पहुंच सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.