Video

Advertisement


पुणे मर्डर केस: सोशल मीडिया पर दिखता था परफेक्ट रिश्ता, प्रेमी संग मिलकर मंगेतर की हत्या का आरोप
Pune Murder Case, social media; woman ,murdering fiancé ,lover.

पुणे में सामने आए चर्चित मर्डर केस में 20 वर्षीय सिया गोयल पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। सोशल मीडिया पर दोनों का रिश्ता बेहद खुशहाल और रोमांटिक दिखाई देता था। सिया अक्सर केतन के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करती थी, जिनमें प्रपोजल, डांस, सरप्राइज गिफ्ट और शादी की तैयारियों से जुड़े पल शामिल थे। फरवरी में सगाई के बाद उसने केतन को टैग करते हुए भावनात्मक पोस्ट भी की थी।

पुलिस जांच के अनुसार, सिया पिछले तीन साल से चेतन चौधरी नामक युवक के संपर्क में थी और वह तयशुदा शादी नहीं करना चाहती थी। आरोप है कि 18 जून को अपने जन्मदिन से एक दिन पहले उसने ट्रैकिंग के बहाने केतन को लोहगढ़ किले बुलाया, जहां चेतन पहले से मौजूद था। जांच के दौरान 33 डिग्री तापमान में हुडी पहनकर पहुंचे एक युवक की पहचान और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस सिया और चेतन तक पहुंची।

पुलिस का दावा है कि दोनों ने मिलकर केतन को लगभग 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया और घटना को हादसा बताने की कोशिश की। शुरुआत में मामला दुर्घटना माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। विडंबना यह रही कि घटना के बाद भी सिया ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए केतन की मौत पर दुख जताया, जिससे मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

Priyanshi Chaturvedi 24 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.