Advertisement
भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के टोल वाली मस्जिद सुहाग भवन के पास नामी बदमाश ने एक युवक के सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने रिश्तेदार के साथ इफ्तारी के लिए जा रहा था। वारदात के बाद आरोपित युवक को स्कूटर से अस्पताल के बाहर ले गए और फेंककर भाग गए। बुधवारा निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद कासिम डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। वह एक पैर से दिव्यांग था। शुक्रवार शाम कासिम अपने रिश्तेदार अनस संग इफ्तार के कार्यक्रम के लिए निकला था। रास्ते में उसे उमर और फारुख ने घेर लिया। इस दौरान उमर और कासिम में किसी बात पर विवाद हुआ तो उमर ने कासिम को गोली मारी। इसके बाद आरोपित कासिम को लेकर फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल के बाहर फेंककर भाग गए। अस्पताल के कर्मचारी कासिम को अंदर ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस को आरोपित का आपराधिक रिकॉर्ड जुटाने में साढ़े तीन घंटे लग गए। मुख्य आरोपित उमर चार दिन पहले ही जेल से छूटा था। उस पर दुष्कर्म और छेड़खानी सहित कई मामले दर्ज हैं। कासिम को देखने डीआईजी इरशान वली अस्पताल गए थे और उनके सामने ही उसने दम तोड़ दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद उमर और फारुख उर्फ छोटू एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं। फुटेज में आरोपित और मो.कासिम के बीच झूमाझटकी दिख रही है। इसके बाद उमर ने कासिम को गोली मारी है।
कोतवाली और तलैया थाने में दुष्कर्म, अश्लील हरकत और छेड़खानी समेत कई मामले दर्ज हैं। छेड़खानी के अपराध में उमर जेल गया था। चार दिन पहले ही वह छूटकर आया है। बताया जाता है कि रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। यह भी सामने आया है कि फारुख उर्फ छोटू व उमर आपस में चचेरे भाई हैं। फारुख का कासिम से विवाद चल रहा था।
गाड़ी की डेटिंग-पेटिंग को लेकर फारुख की कासिम से विवाद हुआ था। पुलिस ने इस तथ्य को अपनी जांच में शामिल कर लिया है। इसके लिए उसके रिश्तेदारों से बात की जा रही है। यह बात भी सामने आया है कि गोली मारने के लिए उमर को फारुख ने उकसाया था।
कोतवाली, तलैया के बाद क्राइम ब्रांच उमर की तलाश में थी। क्राइम ब्रांच को एक आपराध्ािक मामले में उमर की तलाश थी। क्राइम ब्रांच की रडार पर वह आया था, लेकिन एक दिन पहले ही गायब हो गया था। उसके बाद वह अचानक वारदात के समय दिखा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर ली थी, लेकिन उमर और फारुख गलियों से भाग गए
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |