Video

Advertisement


लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद SIT जांच तेज, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Lucknow Fire Tragedy: SIT probe intensifies , bulldozer

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में अधिकांश 20 से 30 वर्ष आयु के छात्र थे। पश्चिम बंगाल की एक छात्रा का शव देखकर उसकी मां बेहोश हो गईं, जिससे माहौल बेहद भावुक हो गया। मृतकों में 5 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं।

घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी और फॉरेंसिक टीम ने मंगलवार को घटनास्थल पहुंचकर बिल्डिंग को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में आग लगी, वह अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल की जा रही थी। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बिल्डिंग मालिक को नोटिस जारी कर दिया है और जवाब मिलने के बाद इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।

 

पुलिस ने बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र शुक्ला समेत चार लोगों को गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में फायर सेफ्टी के गंभीर उल्लंघन सामने आए हैं। इमरजेंसी निकास का अभाव और छत का बंद दरवाजा हादसे में मौतों का बड़ा कारण माना जा रहा है। वहीं एलडीए के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

Priyanshi Chaturvedi 23 June 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.